Sunday, 5 November 2017

झंझारपुर को प्रशासनिक जिला का दर्ज़ा प्रदान करने के सम्बन्ध में / JHANJHARPUR

झंझारपुर को मधुबनी से अलग एक नई पहचान देना एवं जिला के रूप में प्रशासनिक दर्ज़ा प्रदान करना

 तभी संभव हों सकता है , जब इस मुद्दे पर सर्वदलीय सहमति बने .


   भारतीय जनता पार्टी झंझारपुर को जिला के रूप में पहले ही सांगठनिक मान्यता प्रदान कर चुकी है .


   कुछ राजनितिक दलों ने झंझारपुर को जिला का प्रशसनिक दर्ज़ा देने के मुद्दों पर अनर्गल प्रलाप कर
   इसे कुछ दिनों के लिए इंतज़ार की विषय-वस्तु अवश्य बना दिया है .

  सकारात्मक एवं ईमानदार प्रयास अगर इस क्षेत्र से जुड़े सक्रिय तत्वों द्वारा किया जाये तो अगले छह महीने
  के अंदर झंझारपुर , बिहार का एक नया प्रशासनिक जिला का दर्ज़ा अवश्य प्राप्त कर लेगा .

                                           स्थापना से सम्बंधित व्यय आड़े नहीं आएगी

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण जिला के रूप में एक प्रशासनिक संगठन की आवश्यकता मैं भी महसूस करता हूँ , एवं हमारी पार्टी ने राज्य हित में , राष्ट्र हित में एवं स्थानीय समाज हित में झंझारपुर को सांगठनिक जिला का दर्जा बहुत पहले ही दे चुकी है .

  भारतीय जनता पार्टी समाज एवं राष्ट्र , दोनों मुद्दे पर दूरदर्शी सोच रखती है , हमने वह सब कुछ दशकों
  पहले किया , जिसकी मांग हमे पानी पी-पी कर कोसने वाले आज कर रहे है , वह भी राजनितिक ,सामाजिक एवं क्षेत्रीय विद्वेष की बीज बोने एवं तदनुरूप उगे फसल काटने एवं राजनितिक रूप से भुनाने के लिए .

  मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ , भारतीय जनता पार्टी किसी की पारिवारिक पार्टी नहीं , यह समाज की पार्टी है , भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक व्यक्ति की पार्टी है जो राष्ट्रहित एवं समाजहित में सोचते हैं . 

               Avinash jha on his initiative for the development of C.M. Law College , Darbhanga